Forest Minister inaugurates development work in Kharia of Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:44 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वन मंत्री ने उदयपुर के खारिया में किया विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 10:11 PM (IST)
वन मंत्री ने उदयपुर के खारिया में किया विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
जयपुर/उदयपुर। वन एवं पर्यावरण, युवा मामले व खेल मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने कहा कि लोहावट विधानसभा के जनसेवक के रूप में जनता की सेवा व क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रखूंगा। वे उदयपुर जिले के लोहावट विधानसभा क्षेत्र के बापिणी पंचायत समिति के खारिया ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यों के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंनें कहा कि लोहावट में हर क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सडक़ों के क्षेत्र में अनगिनत कार्य करवाए गए हैं। लोहावट विधानसभा में सर्वाधिक विद्युत सब स्टेशन बनवाए गए हैं, जिससे किसानों को भरपूर बिजली मिल रही है। वन मंत्री ने खारिया ग्राम पंचायत में विधायक कोष से 7 लाख 20 हजार की लागत के दो सभा भवन, 20 लाख की लागत के दो ट्यूबवेल, 17 लाख की लागत के दो आरओ प्लांट का उद्घाटन किया व 30 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत भवन, 30 लाख की लागत के खाद्य सुरक्षा भवन व 60 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया। इससे पूर्व मंत्री ने आऊ गांव में सिंधी मुस्लिम एज्यूकेशन सोसायटी व मोरिया गांव में अमान जनरल अस्पताल का उद्घाटन किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement