Floral tribute to former Assembly Speaker Late Harishankar Bhabhra in the Assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 10, 2026 4:41 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. हरिशंकर भाभड़ा को विधानसभा में पुष्पांजलि

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अगस्त 2026 1:37 PM (IST)
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. हरिशंकर भाभड़ा को विधानसभा में पुष्पांजलि
जयपुर, । राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय श्री हरिशंकर भाभड़ा ने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं जनसेवा के उच्च आदर्शों का अनुकरणीय निर्वहन किया। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल 16 मार्च 1990 से 21 दिसम्बर 1993 तथा 30 दिसम्बर 1993 से 05 अक्टूबर 1994 के दौरान उन्होंने सदन की गरिमा, निष्पक्षता एवं संसदीय मर्यादाओं को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व जनप्रतिनिधियों एवं लोकसेवकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने स्व. हरिशंकर भाभड़ा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पुत्र सुरेन्द्र भाभडा व उनके पौत्र गौरव भाभडा, उप सचिव धर्मचन्द मिश्रा, इन्द्रा शर्मा, अलका दुआ, सुनील अग्रवाल और प्रमुख अनुसंधान एवं सन्दर्भ अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी स्व. हरिशंकर भाभड़ा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement