Flood affected people will get clean drinking water in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:37 am
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

khaskhabar.com : गुरुवार, 02 जनवरी 2020 08:55 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
कुशीनगर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब इन्हें बरसात और बाढ़ की स्थिति में भी स्वच्छ पेयजल मिलेगा और उन्हें गंदा पानी नहीं पीना पड़ेगा। यह प्रयास करने वाला कोई रिसर्चर या वैज्ञानिक नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के खड्डा विधानसभा के विधायक हैं। इन्होंने अपने क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त लोगों की पीड़ा क्या सुनी इसका हल भी निकाल लिया। अब इसे प्रदेश के सभी जिलों में अपनाने के लिए पत्र लिखा गया है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की खड्डा विधानसभा काफी पिछड़ा इलाका है। नारायणी के किनारे स्थित इस क्षेत्र के अधिकांश गांव हर साल बाढ़ की चपेट में रहते हैं और इस दौरान लोगों को शुद्घ पेयजल की काफी किल्लत रहती है। हर ओर जल की उपलब्धता के बाद भी ये उसे ग्रहण नहीं कर सकते।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जटाशंकर ने इस समस्या का निदान निकाला है। विधायक बनने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से बात की, जानकारों की राय ली और हल निकल आया। अब इस तरीके को प्रदेश के पंचायतीराज निदेशक ब्रह्मदेव तिवारी ने हर जिले में अपनाने के लिए पंचायतीराज अधिकारियों को पत्र लिखा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement