Advertisement
ग्रेटर नोएडा में नाबालिग का अपहरण करने वाले 5 गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह हिमांशु से प्रेम करती है और 27 सितंबर को खुद उसके साथ चली गई थी। नाबालिग होने के कारण उनकी कोर्ट मैरिज संभव नहीं हो सकी। इसके बाद सौरभ, बॉबी, पदम सिंह, अंकुश और चिराग ने उसे चिराग से शादी करने के लिए दबाव बनाया। बताया गया कि युवती ने 17 नवंबर को इलाहाबाद के एक मंदिर में हिमांशु के साथ माला बदलकर शादी की और फिर 27 नवंबर को आर्य समाज मंदिर, गाजियाबाद में चिराग से शादी कराई गई। बाद में, 4 दिसंबर को चिराग और पीड़िता ने कोर्ट मैरिज भी की।
हिमांशु ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह युवती से प्रेम करता है, लेकिन कम उम्र होने के कारण वह कानूनी रूप से शादी नहीं कर पा रहा था, इसलिए चिराग के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाई गई, जबकि युवती वास्तविक रूप से हिमांशु के साथ ही रहती थी।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएँ भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




