Five killed, two injured in accident on Yamuna Expressway in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:19 pm
Location
Advertisement

यूपी में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत, दो घायल

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 मई 2022 3:50 PM (IST)
यूपी में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत, दो घायल
आगरा । उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक एसयूवी की डंपर से आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जब दुर्घटना हुई तब एसयूवी नोएडा जा रही थी।

घायलों को इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये सभी महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement