Advertisement
यूपी में हिंसा भड़काने के आरोप में सेना के पांच फर्जी उम्मीदवार गिरफ्तार

सहारनपुर । विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सेना के पांच फर्जी उम्मीदवारों को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सहारनपुर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपी या तो अलग-अलग राजनीतिक दलों के सदस्य हैं या फिर पदाधिकारी हैं। आरोपियों में से एक पराग पंवार एनएसयूआई से जुड़ा था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पराग, पवार, मोहित चौधरी, सौरभ कुमार और उदय के रूप में हुई है। ये सभी सहारनपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती की एक नई योजना अग्निपथ योजना का "विरोध" करने के लिए "उकसाने" वाले थे। हालांकि पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
सहारनपुर पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए इन पांचों आरोपियों की उम्र 25 वर्ष से अधिक है और वे नई योजना के तहत सशस्त्र बलों में शामिल होने के पात्र नहीं हैं।
गिरफ्तारी शनिवार देर रात की गई और अधिकारियों ने कहा कि, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
केंद्र की अग्निपथ योजना का देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सहारनपुर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features