Five-day Shiva-Shakti Mahanushthana in Vindhyavasini Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 1:36 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विंध्यवासिनी मन्दिर में पांच दिवसीय शिव-शक्ति महानुष्ठान

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 6:04 PM (IST)
विंध्यवासिनी मन्दिर में पांच दिवसीय शिव-शक्ति महानुष्ठान
बांसवाड़ा। कागदी शिखर पर अवस्थित विंध्यवासिनी मन्दिर प्रांगण में श्रीयंत्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, हवनात्मक शतचण्डी, रूद्राभिषेक एवं लघु रूद्र महानुष्ठान के पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के अन्तर्गत चौथे दिन बुधवार को यज्ञाचार्य ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व एवं 31 विप्रवरों के सान्निध्य में विभिन्न महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान हुए। इस दौरान् श्रीयंत्रार्चन महापूजा एवं श्रीविद्या के कई पुरातन एवं दुर्लभ अनुष्ठान हुए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रीविद्या प्रयोग के साथ श्रीयंत्रार्चन एवं प्राण प्रतिष्ठा का इस प्रकार का बांसवाड़ा में होने वाला पहला महानुष्ठान है। बुधवार को गणेश, भैरव, हनुमान जप, विनायक तर्पण, ललिता सहस्रार्चन, ललिता स्तोत्र, ललिता त्रिशती, हनुमासन सहस्रनाम, ललिता खड्गमाला, कनकधारा स्तोत्र, कल्याण वृष्टि स्तोत्र, सौभाग्य अष्टोत्तशतनाम स्तोत्र आदि से पूजन-अर्चन के साथ हीरूद्राभिषेक, शतचण्डी, लघुरूद्र, श्रीसूक्त, पुरुष सूक्त आदि के हवनात्मक अनुष्ठान हुए। बुधवार के विभिन्न अनुष्ठानों में जनार्दन नारायण त्रिवेदी, सारिका, गौरव त्रिवेदी, सुरभि, डॉ. आशीष त्रिवेदी, निशांत, हिमाक्ष, सिद्धान्त एवं भास्कर आदि साधक-साधिकाओं ने हिस्सा लिया और भक्तिभाव के साथ महायज्ञ, तर्पण, अर्चन, आरती आदि अनुष्ठान किए। आरती एवं संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement