उदयपुर। अंजुमन चौक पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इमरान कुंजड़ा ने आजम के भाई अख्तर पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई और व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कुंजड़ा को अमेरिकन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।