Firing and stone pelting youth killed, three injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:45 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फायरिंग व पत्थरबाजी में युवक की मौत, तीन घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 7:13 PM (IST)
फायरिंग व पत्थरबाजी में युवक की मौत, तीन घायल
उदयपुर। कोटडा तहसील में जमीन विवाद के चलते दो गुटो में भिडंत हो गयी। इस भिडंत के दौरान आपस में गोलियां तक चल गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। कोटडा के जुना पादर गाँव में गुरुवार को यह मामला शुरू हुआ जहां जुना पादर और जुड़ा गाँव के बीच की एक जमीन को लेकर गरासिया और गमार जाति के लोगो में भिडंत हो गयी। इसमें दोनों ही जातियों के करीब 70 से ज्यादा लोग आमने सामने हो गए। दोनों गुटो में बात इतनी बढ़ गयी की एक गुट द्वारा गोलियां चला दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement