Firing and grenade attacks including activist 9 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:12 pm
Location
Advertisement

फायरिंग और हथगोले से हमला, आरटीआई कार्यकर्ता समेत 9 घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 10:49 PM (IST)
फायरिंग और हथगोले से हमला, आरटीआई कार्यकर्ता समेत 9 घायल
गोंडा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी अपराधी नियंत्रण में नहीं हैं। देवी पाटन मण्डल के बहराइच में देहात कोतवाली क्षेत्र के नदौना में देर रात आरटीआई कार्यकर्ता पर बमों से हमला किया गया। इस हमले में पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रैफर किया है।

एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के नदौना के ओम प्रकाश (37) पुत्र जगराम ने गांव में चल रहे विद्यालय से छात्रवृति के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। इसी बात को लेकर विद्यालय प्रबंधक राज कुमार यादव से उनकी रंजिश चल रही थी। गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में दोनों पक्ष मौजूद थे।

इस दौरान आरटीआई कार्यकर्ता से प्रबंधक की कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रबंधक पक्ष हमलावर हो गया। कई राउंड फायरिंग हुई और हथगोले चलाए गए। इस गोलाबारी में कलावती (50), संदीप(21), रेखा वर्मा(30), मनोज (25), संगीता(25), रामावती (40), पूनम(30), श्याम बिहारी(62) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ओम प्रकाश की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

[@ ATM लुटाता रहा नोट... 2 हजार मांगे तो दिए10 हजार...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement