fire in Restaurant, burn the hut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:45 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेस्टोरेंट में लगी आग, झोपडिय़ां जलीं

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 12:54 PM (IST)
रेस्टोरेंट में लगी आग, झोपडिय़ां जलीं
उदयपुर। शहर के सरदारपुरा इलाके स्थितचतुर बाग रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट की वाटिका में बनी झोपडिय़ां जल गईं। सूचना पर नगर निगम की दमकल भी मौके पहुंची और आग को काबू में करने के प्रयास किए। वहीं एकाएक रेस्टोरेंंट में आग लगने से वहां हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे अचानक वाटिका में बनी एक झोपड़ी में आग लग गई। बाद में आग ने दूसरी झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण पता नहीं चल सके हैं। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। फिलहाल मौके पर दमकल वाहनों की मदद से आग बुझा दी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement