Advertisement
अमरोहा में दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग, एक चालक की जलकर मौत

घटना की गंभीरता को देखते हुए सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई और हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इससे पहले, बुधवार को अमरोहा के गजरौला में स्टेशन चौराहे पर एक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। दरअसल, युवक गाय से बचने की कोशिश में डंपर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर को जब्त कर लिया था।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डंपर को कब्जे में लिया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमरोहा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


