Advertisement
एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित अनधिकृत काउंसलिंग गतिविधियों को लेकर एफआईआर दर्ज

इस तरह की गतिविधियों से आधिकारिक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम पैदा हो सकता है और उन्हें आर्थिक या अन्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और परिसर में उनकी गतिविधियों की जांच करने का अनुरोध किया है।
साथ कंपनी के सोशल मीडिया प्रचार से संबंधित सामग्री, तस्वीरें और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए है। इन सामग्रियों में कॉलेज परिसर में कंपनी की गतिविधियों के प्रचार और नीट यूजी काउंसलिंग से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे शामिल हैं।
बोर्ड की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को दर्ज शिकायत के उपलब्ध दस्तावेज में कंपनी और उसके संबंधित प्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए अनुरोध किया था।
विद्यार्थियों से अपील है कि नीट यूजी काउंसलिंग से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी अधिकृत काउंसलिंग बोर्ड और सरकारी संस्थानों के आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर भरोसा करें। किसी भी निजी एजेंसी की सेवाएं लेने से पहले उसकी अधिकृत स्थिति और दावों की पुष्टि अवश्य करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


