Advertisement
मिंजर विसर्जन के साथ मिंजर मेले का समापन, मुख्यमंत्री ने की शोभायात्रा की अगुवाई

चंबा। मिंजर विसर्जन के साथ रविवार को मिंजर मेले का समापन हुआ। अखंड चंडी महल से निकलने वाली शोभायात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की और रावी नदी के तट पर जाकर कूंजड़ी मल्हार गायन के बीच मिंजर विसर्जित की। शोभायात्रा में उनके साथ वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, डलहौजी की विधायक एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर आशा कुमारी ,राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, युवा कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र भारद्वाज भी साथ थे। इससे पूर्व सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बनीखेत पहुंचे और 14 करोड़ की लागत से निर्मित राजीव गांधी राजकीय बहु तकनीकी संस्थान भवन बनीखेत का उदघाटन किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चंबा
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
