Filmmaker KC Bokadia met the CEO of Yamuna Authority, discussed about Film City-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 3:57 am
Location
Advertisement

फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया ने यमुना अथॉरिटी के सीईओ से की मुलाकात, फिल्म सिटी को लेकर हुई चर्चा

khaskhabar.com : बुधवार, 22 मार्च 2023 9:28 PM (IST)
फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया ने यमुना अथॉरिटी के सीईओ से की मुलाकात, फिल्म सिटी को लेकर हुई चर्चा
ग्रेटर नोएडा। जाने-माने फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचकर यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह से मुलाकात की और दोनों के बीच काफी देर तक फिल्म सिटी को लेकर चर्चा हुई। केसी बोकाडिया फिल्म सिटी में अपनी कंपनी के लिए एक स्टूडियो खोलने के इच्छुक हैं। जिसके लिए उन्होंने सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह से जानकारी हासिल की।

बुधवार सुबह के सी बोकाडिया ग्रेटर नोएडा पहुंचे और यहां पर उन्होंने यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह से मुलाकात की। केसी बोकाडिया बनने वाली फिल्म सिटी में अपना स्टूडियो बनाना चाहते हैं और वहां काम करने के इच्छुक हैं। केसी बोकाडिया फिल्म सिटी में निवेश करना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने जानकारी हासिल की।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट सनसिटी को यमुना अथॉरिटी के सेक्टर 21 में बसाया जाएगा जिसको 1000 एकड़ में बसाई जाने की योजना है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि इस फिल्म सिटी में वह सारी चीजें होनी चाहिए जिसको लेकर एक फिल्मकार यहां पर आए और अपनी फिल्म बनाकर ही वापस जाएं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement