Fighters to Compete in the 8th Rajasthan State Karate Championship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 1:04 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में कल सजेगा प्रतिभा का मंच : 8वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में उतरेंगे 200 फाइटर्स, सुंदरदास स्मारक में गूंजेंगे देशभक्ति के सुर

khaskhabar.com: शनिवार, 12 सितम्बर 2026 5:33 PM (IST)
दौसा में कल सजेगा प्रतिभा का मंच : 8वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में उतरेंगे 200 फाइटर्स, सुंदरदास स्मारक में गूंजेंगे देशभक्ति के सुर
दौसा। दौसा शहर में रविवार, 13 सितंबर को खेल प्रतिभा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शहर में एक ओर जहां राज्यभर के युवा मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी 8वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे, वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्कूली छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के जरिए अपनी सुरमयी प्रस्तुतियां देंगे। रावत पैलेस में 8वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27 जिला कराटे संघ दौसा (DKAD) की मेजबानी में 8वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 13 सितंबर को रावत पैलेस में होगा। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका व पवन मार्शल आर्ट एकेडमी की जिला संयोजिका जय शिखा शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। इसमें 'सनातन महापरिषद भारत' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. एम. पांडे मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा विशिष्ट अतिथि और जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। दोपहर 12:00 से 2:00 बजे के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. एम. पांडे राजस्थान कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपेंगे और प्रेस को संबोधित करेंगे। समापन समारोह में अतिथियों सहित जिला कराटे संघ के संरक्षक अशोक पाराशर, अध्यक्ष लोकेश शर्मा, सचिव पवन कुमार शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, सत्येंद्र डोवठा और डॉ. भगवान सहाय शर्मा विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
संत सुंदरदास स्मारक में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता कल
इधर, भारत विकास परिषद (सत्र 2026-27) के अंतर्गत विद्यार्थियों में देशभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों और संगीत के प्रति रुझान जगाने के उद्देश्य से रविवार सुबह 9:00 बजे संत सुंदरदास स्मारक में 'राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता' आयोजित की जाएगी।
आईटी सेल प्रभारी गिर्राज गुप्ता पापड़दा, संस्कार गतिविधि संयोजक संजय जैन और कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता डांगरवाड़ा के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में दौसा शहर के स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रत्येक टीम में 6 से 8 गायक और 3 वाद्य यंत्र वादक शामिल होंगे, जो हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं में प्रस्तुतियां देंगे।
परिषद अध्यक्ष विष्णु देव खंडेलवाल व सचिव राम धोंकरिया ने बताया कि शाखा स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों भाषाओं में प्रस्तुत गीतों के कुल अंकों के आधार पर विजेता टीम का चयन होगा, जिसे बाद में प्रांत स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement