Fierce contest for Lalsot Chairperson post, Congress Kapil Purohit and BJP Pinky Chaturvedi file nominations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 9:05 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट में सभापति पद पर घमासान, कांग्रेस से कपिल पुरोहित और भाजपा से पिंकी चतुर्वेदी ने भरा नामांकन

khaskhabar.com: बुधवार, 16 सितम्बर 2026 6:11 PM (IST)
लालसोट में सभापति पद पर घमासान, कांग्रेस से कपिल पुरोहित और भाजपा से पिंकी चतुर्वेदी ने भरा नामांकन
भाजपा की महिला नेता रजनी शर्मा नामांकन से वंचित, समय निकलने को लेकर आमने-सामने प्रशासन और रजनी के दावे कांग्रेस प्रत्यासी ने ली भगवान कल्याण जी महाराज के मंदिर में शपथ कहा न भ्रष्टाचार करूंगा और न करने दूंगा, न खाउंगा और न खाने दूंगा कमलेश आसीका। लालसोट
नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर बुधवार को लालसोट में सियासी सरगर्मी चरम पर रही। कांग्रेस ने सभापति पद के लिए कपिल पुरोहित को उम्मीदवार घोषित किया, जबकि भाजपा ने पिंकी चतुर्वेदी को मैदान में उतारा। दोनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र मीणा के समक्ष नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं भाजपा की महिला नेता रजनी शर्मा नामांकन दाखिल करने से वंचित रह गईं। निर्धारित समय को लेकर रजनी शर्मा और प्रशासन के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं।कल्याण जी महाराज के दर पर संकल्प, फिर नामांकनबाड़ेबंदी से लालसोट मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी कपिल पुरोहित ने नामांकन दाखिल करने से पहले भगवान कल्याण जी महाराज के मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने भगवान की मूर्ति के हाथ लगाकर भ्रष्टाचार नहीं करेंगे और न करने देने, पैसा नहीं खाने और न खाने देने का संकल्प लिया। कपिल पुरोहित ने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर का विकास किया जाएगा।इसके बाद पीसीसी सदस्य कमल मीणा, पुरषोत्तम जोशी, दिनेश जोशी,श्याम मीना,संतोष स्वामी,पूर्व प्रधान सावित्री सैनी,निरंजन जोशी,ईश्वर लाल मीना, सुदीप मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के साथ वे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र मीणा को नामांकन सौंपा। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही।भाजपा से पिंकी चतुर्वेदी ने भरा नामांकनभाजपा प्रत्याशी पिंकी चतुर्वेदी भी समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और सभापति पद के लिए सोनू बिनोरी,राकेश जोशी, राधा भारद्वाज,जेपी सैनी,दीपा चौधरी,सत्यनारायण शर्मा, सहित अन्य समर्थको के साथ पहुंच नामांकन दाखिल किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है और जीत में भी पार्टी के साथ रही हैं तथा हार में भी पार्टी के साथ रहेंगी।संख्या बल के सवाल पर पिंकी चतुर्वेदी ने कहा कि उनके पास 13 पार्षदों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि आज तक भगवान ने हारने नहीं दिया और आगे भी हारने नहीं देंगे। इसी भरोसे के साथ भगवान के नाम पर चुनावी सागर में नैया डाल दी है।रजनी शर्मा नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं, समय को लेकर विवादसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंची भाजपा महिला नेता रजनी शर्मा निर्धारित समय को लेकर हुए विवाद के कारण नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र मीणा ने कहा कि नामांकन दाखिल करने का निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक था और रजनी शर्मा 3 बजे का समय निकलने के बाद पहुंचीं। इसलिए उनका नामांकन फार्म नहीं लिया जा सका। अधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग प्रशासन के पास उपलब्ध है।वहीं रजनी शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने 3 बजने से करीब 30 सेकंड पहले कार्यालय के दरवाजे पर पहुंचकर दस्तक दी थी, लेकिन दरवाजा पहले ही बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे दरवाजा खटखटाती रहीं, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया और बाद में अधिकारी ने नामांकन फार्म लेने से मना कर दिया। इस दौरान पार्षद दीपा चौधरी और मीनू किन्नर भी मौजूद थी।रजनी शर्मा ने कहा कि भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण वे सभापति पद के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही थीं। नामांकन नहीं लिए जाने के बाद यह मामला सभापति चुनाव की सियासत में चर्चा का विषय बन गया।दो नामांकन ही हुए दाखिललालसोट रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र मीणा के अनुसार नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक सभापति पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। इनमें कांग्रेस के कपिल पुरोहित और भाजपा की पिंकी चतुर्वेदी शामिल हैं रजनी शर्मा नामांकन दाखिल करने के समय 3 बजे तक रिर्टर्निंग अधिकारी कार्यालय में दााखिल नहीं हुई। तीन बजने के बाद कार्यालय का दरवाजा बंद किया गया हैँ उसके बाद पहुंची हैँ। इसलिए नामांकन नहीं लिया जा सका। इसके सभी सबूत और विडियों रिकार्ड प्रशासन के पास है। रामगढ पचवारा तथा मंडावरी नगरपालिका चेयरमैन के लिए भी दाखिल हुए नामांकन-रामगढ़ पचवारा नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस की ओर से रामफूल मीणा और भाजपा की ओर से राधेश्याम मीणा ने नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। मंडावरी नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा की ओर से जंतु देवी तथा कांग्रेस की ओर से रामकेश मीणा ने नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement