उदयपुर। शहर की आयड़ नदी में गुरुवार को अचानक उस वक्त सनसनी फैल गई। जब नदी में लाल रंग की एक पोटली बहती हुई दिखाई दी। स्थानीय लोगों को शक हुआ तो पोटली को खोला। पोटली में मिले भू्रण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भ्रूण को लाल कपड़े में लपेट अज्ञात ने बहा दिया था। बाद में मौके पर पहुंची भूपालपुरा थाना पुलिस ने भीड़ को हटाकर भू्रण को कब्जे में लेकर उसे महाराणा भूपाल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।