fell Fire from above And clothes and rupees Burn -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:59 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऊपर से गिरी आग और जल गए कपड़े-नकदी

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 11:39 PM (IST)
ऊपर से गिरी आग और जल गए कपड़े-नकदी
उदयपुर। जिले के भींडर तहसील क्षेत्र के वरणी गांव में खेत पर नहाते हुए वृद्ध किसान के किनारे रखे कपड़े और नकदी पर आसमान से ऐसी आफत बरसी की नोट व कपड़े जलकर राख हो गए। किसान आग बुझाने पहुंचा तब तक नोट जल गए। बुझाने के दौरान वृद्ध किसान के हाथ भी जल गए। वरणी गांव निवासी उदा पिता रतना मीणा उम्र 65 बुधवार सुबह अपने खेत पर नहाने गए। इस दौरान इनकी जेब में फसल खराबे का मुआवजा 5800, शहर से कमा करके बेटे द्वारा ला रखे करीब 20 हजार व उसके खेत पर लग रहे विद्युत टावर की मुआवजा राशि मिलाकर करीब 45-50 हजार रुपए पड़े हुए थे। उदा मीणा खेत पर पहुंच करके कुएं पर नहाने के लिए कपड़े और नकदी एक किनारे रख दी। उस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के तारों में हवा की वजह से टकरा करके तरंगे कपड़ों पर गिरी तो आग पकड़ ली। वृद्ध किसान को आग की लपट देखकर दौड़ा तब तक कपड़े और नकदी जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान वृद्ध का भी हाथ जल गया। इस घटना से किसान काफी परेशानी में हैं और अब भी उसको विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसे भी घटना हो सकती है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement