Father Murders 11-Year-Old Twin Daughters in Kanpurs Naubasta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:05 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर के नौबस्ता में पिता ने की 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 19 अप्रैल 2026 12:08 PM (IST)
कानपुर के नौबस्ता में पिता ने की 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने खुद अपनी दो जुड़वां नाबालिग बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों बच्चियों की उम्र करीब 11 साल बताई जा रही है। मामला नौबस्ता इलाके में स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट का है। पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब साढ़े चार बजे यूपी 112 के जरिए इस घटना की सूचना मिली। बताया गया कि थाना नौबस्ता क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जब पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची तो दोनों बच्चियों के शव पड़े मिले। मौके पर ही आरोपी पिता भी मौजूद था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण और समय को लेकर और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इलाके में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही पड़ोसियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement