बांसवाडा। जिले के कुपडा से टामटिया सडक मार्ग जिस पर बाईपास सडक़ का निर्माण कार्य चल रहा है उसे शुक्रवार को आक्रोशित किसानों ने बन्द करा दिया। जानकारी के अनुसार पिछले एक वर्ष से ये किसान दी गई जमीन के लिए मुआवजे की मांग कर रहें है। सरकारी मुआवजे के इंतजार आक्रोशित किसान गुरुवार को बांसवाड़ा में जिला कलक्टरी भी गए थे। जहां उन्होंने एसडीएम से भी मुलाकात की थी।