Farmers get cash and electricity from Parli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:45 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पराली से मिल रही है किसानों को नगदी और बिजली

khaskhabar.com: बुधवार, 15 नवम्बर 2017 5:01 PM (IST)
पराली से मिल रही है किसानों को नगदी और बिजली
दलजीत अजनोहा, होशियारपुर। जिले के गांव बिन्जों में लगे एनर्जी प्लांट से जिले के लोगों को पराली या अन्य फसलों की बेसट को खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को पराली जलाने की समस्या से तो निजात ही मिल ही गया है। साथ में उनके इसके अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। इलाके के लोगों को इस कारखाने से रोजगार भी मिल रहा है। इससे पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं हो रहा है। मुबई निवासी लाड साहिब, कमलेश और गोमानी तीनों सांझीवालों की ओर से जिला होशियारपुर के गांव बिन्जों में लगाया गया ग्रीन प्लांट एनर्जी प्राईवेट लिमिटड क्षेत्र के आवाम और किसानों के लिए वरदान के रुप मे साबित हो रहा है जिससे पर्यावर्ण तो साफ हो ही रहा है। साथ में किसानों की फसलों में जो बेसट होता है वह भी इस प्लांट की ओर से खरीदा जा रहा है जिसमें धान की बेसट, गन्ने की बेसट, तूडी, सफेदा, पापूलर, सरसों, लक्कड आदि शामिल है जिन्हें पराली में मिल का बिजली का उत्पादन किया जा रहा है और बिजली की कमी को पूरा किया जा रहा है। वहीं पर क्षेत्र के बेरोजगार लोगो के लिए रोजगार के साधन भी वन रहे है। यह पलांट 2009 में वनना आरम्भ हुया था जिसका उदघाटन 2010 में उस समय के शिरोमणी अकाली दल के अधयक्ष सुखबीर बादल और डा. फारुक अबदुल्ला जी की ओर से संयुकत रुप में किया गया था इस पलांट में कर्मचारियों कुल क्षमता 150 है और इस समय 150 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत है जिनमें जसपाल सिंह गिल जनरल मैनेजर, सत्यावीर सिंह यादव और रणजोध सिंह परमार के सहित 65 कर्मचारी व अधिकारी रैगूलर है और 85 कर्मचारी डेली वेज पर है इस पलांट की बिजली उत्पन्न करने की कुल क्षमता 7.2 मैगावाट टरबाईन है जब कि इस पलांट से 6.5 मैगावाट बिजली उतपन्न करके क्षेत्र के दो 66 के वी सब सटेशनों के अंत्रगत पडते गांवों को बिजली दी जा रही है जिनमें 66 केवी सब सटेशन कोट फतूही, 66 के वी सब सटेशन माहिलपुर शामिल हैं इस तरह बिजली निरंतर मिलने से यहां किसान और आम लोग इस पलांट से पूरी तरह से खुश है वहीं पर लोगो को रुजगार भी मिल रहा है किसानो का किसी भी फसल का बेसट पलांट की ओर से खरीद कर लिया जाता है जिसे पूरी मिकदार में परामी में मिलाकर बिजली उतपन्न की जाती है।
पलांट के स्टोर इंचार्ज सत्यवीर यादव ने जानकारी देते हुए वताया कि इस प्लांट में होशियारपुर के अतिरिकत , दसूहा, टाडां, कपूरथला, माछीवाडा, नवांशहर, आदमपुर, जालंधर, आदि से किसान अपनी फसलों की बेसट लेकर आते है। किसानों से पलांट की ओर से पराली प्रति क्विंटल 140 रुपए, पत्ता कुटी 230 रुपए, गन्ने की बेसट 160 रुपए, तूडी250 रुपए , और धान की बेसट 180 रुपए खरीदे जाते है । इस तरह प्लांट किसानों की बेसट को भी खरीद लेता है और निकट भविष्य में और भी रेट वढ सकता है इस तरह इस प्लांट से क्षेत्र के करीब 500 से ज्यादा परिवारों को रोजगार मिला हुया है।
इस सबंध में ओर जानकारी देते हुए यादव ने वताया कि इस प्लांट में प्रतिदिन 280 से 300 टन पराली आती है और पलांट में रोजाना 80 से 90 टन पराली और अन्य बेसट मिलाकर 220 टन से बिजली उतपन्न की जाती है उन्होने आगे वताया कि इसी तरह का एक पलांट गांव बीर (नकोदर) में लगा हुया है वहां भी इसी तरह बेरोजगारो को रोजगार दिया गया है। मालवा में गांव माणूके गिल (मोगा) में भी तैयार हो गया है और जल्द ही वह भी अपना काम करना आरम्भ कर देगा।
इस अवसर पर पलाट में अपनी फसलों का बेसट और पराली लेकर आए किसान शमशेर सिंह ने वताया कि वह अपने खेतों से पराली लेकर आया है और उसे प्लांट की ओर से बहुत ही कम समय में उसकी पैमेंट कर दी गई है। उसका कहना है कि किसानों को पराली को आग न लगाकर इस तरह के पलांट में लेकर आना चाहिए जिससे उनकी आमदन भी वढती है और बेसट का भी कोई झंझट नही रहता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement