Farmer death due to cold wave he farming in the field in philibhit -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 3, 2023 3:32 pm
Location
Advertisement

ठंड का कहर, खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 4:10 PM (IST)
ठंड का कहर, खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत
पीलीभीत। तराई में भीषण सर्दी व कोहरे से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पारा लगातार नीचे लुढ़कता जा रहा है। जिससे बच्चे,बड़े-बूढ़े, जवान सभी घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। पीलीभीत जिले में भीषण सर्दी जानलेवा साबित हो रहा है। तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम भूडा कैमोर में मंगलवार को एक किसान की ठंड से मौत हो गई।

ग्राम भूड़ा कैमोर के रहने वाले किसान परशुराम सुबह 11 बजे अपने खेत में पानी लगाने गए थे। एक घंटे बाद ठंड के कारण किसान खेत में ही गिर गया। परिवार वाले किसान को निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां कुछ देर उपचार के बाद ही किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ठंड से मौत होने की सूचना पर भी जिला प्रशासन का कोई अधिकारी अभी तक मृतक किसान के घर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में रोष है। प्रशासन किसान की मौत जी ठंड से पुष्टि नहीं कर रहा है। डीएम शीतल वर्मा का कहना है। जानकारी मिलने पर वे जांच कराएंगी।


बता दें कि तराई में बसे पीलीभीत जिले में भयंकर ठंड हो रहा है। ठंड के कहर से शहर की जिंदगी ठहरने सी लगी है। पिछले एक सप्ताह से सूर्य देवता के दर्शन दूभर हो चुके हैं। घने कोहरे ने पूरे जिले को अपनी आगोश में ले लिया है। पारा तीन डिग्री के पास पहुंच गया है। किसानों की खेती पर भी बड़ा असर पड़ रहा है। ठंड के चलते आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल भी बंद हैं। दिन ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement