Advertisement
मशहूर हरियाणवी मॉडल सिम्मी की नहर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक

सोनीपत एसीपी हेडक्वार्टर अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर में मिली लाश की पहचान शीतल के रूप में हुई है। उसके शरीर पर बने टैटू से यह पुष्टि हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
शीतल की बहन नेहा ने पुलिस को बताया कि शीतल मॉडलिंग के काम से गांव अहर गई थी। कई कोशिशों के बावजूद जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों का आरोप है कि शीतल के बॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सोनीपत
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


