extracted of Maharishi Valmiki procession-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:48 am
Location
Advertisement

निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

khaskhabar.com : शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 7:35 PM (IST)
निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
मोगा। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर शहर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की मोगा इकाई की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। लाल चौक से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए इंदिरा काॅलोनी पहुंची। जहां वाल्मीकि तीरथ स्थल अमृतसर से विशेष तौर पर पावन ज्योति भी लाई गई थी। जिसने शोभायात्रा की शान में चार चांद लगा दिए और इसके दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर स्थानीय विधायक जोगिन्दर पाल जैन, डाॅ. जोहनी, परवीन गर्ग, बिंदु सूद, भावाधस के यूथ विंग प्रधान वीरभान दानव, सुमन कुमार, नरेश बोहत और रघुवीर दानव संजय भी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement