Advertisement
एटा में विस्फोट: तेज धमाके के साथ आतिशबाजी से भरे गोदाम के फिर उड़े परखच्चे

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी धीरज कुमार ने बताया कि धमाका इतनी तेज था कि वह डर की वजह से दुकान से भाग कर निकल कर बाहर आ गए देखा कि गोदाम की छत फट गई दीवार की ईट दूर दूर तक जा गिरी। गनीमत थी कि कोई आस पास में था नहीं वरना बड़ा हादसा होता। धमाके की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। इस गोदाम में तंबाकू के साथ साथ बारूद भी रखा था। इसकी जानकारी नहीं थी मुझे।
नहीं थम रहा गोदामों में धमाकों का सिलसिलाः
गुजरे शुक्रवार को एटा जिले के अलीगंज कस्बे के अमरोली रोड स्थित आतिश बाज हारून की आतिशबाजी बनाने बाली गोदाम में अचानक धमाका हुआ और गोदाम फट गया। हालांकि गोदाम में अचानक विष्फोट होने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई थी की अचानक आज दोपहर करीब ढाई बजे धमाके के साथ गोदाम फट गया। दीवारों की ईंटें निकल कर दूर तक जा गिरी।
आतिशबाजी के रखरखाव में सामने आई लापरवाहीः
गोदाम का छत हवा में उड़ा और सेकेंडो में गोदाम धराशाई हो गया। हालांकि घंटो गोदाम से आग की लपटें निकलती रहीं। धुएं गुबार उठता रहा। करीब एक घंटे के बाद सूचना मिलने के बाद अलीगंज पुलिस की कोबरा टीम मौके पर पहुंची और धमाके की जांच पड़ताल में जुट गई। विस्फोट के घंटो बाद भी फायर बिग्रेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि आतिशबाजी के रखरखाब में बरती जा रही है लापरवाही।
लाइसेंस होल्डर पर होगी सख्त कार्रवाईः
अचानक आतिशबाजी से भरे गोदामों में सिलसिलेवार हो रहे धमाकों की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि आतिशबाजी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी। विस्फोटक पदार्थ में अचानक से ही धमाके होने की घटनाएं होती हैं ऐसे में सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है। लाइसेंस धारक के लाइसेंस को चेक कर गोदामों का निरीक्षण करवाया जाएगा और ये पता किया जाएगा कि आतिशबाज को किस तरह का लाइसेंस दिया गया है। कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
एटा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


