Advertisement
सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता : देवनानी

उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 147 करोड़ रुपये की लागत से गैस आधारित 132 केवी सब-स्टेशन (जीएसएस) का निर्माण जारी है। वहीं, पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए करीब 270 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण भी करवाया जा रहा है।
देवनानी ने कहा कि दीपावली से पहले शहर के प्रमुख मार्गों पर हेरिटेज लाइटें और डेकोरेटिव पोल लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर आवश्यकता के अनुसार हाईमास्ट एवं मिनी हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। शहर के सभी 80 वार्डों में करीब 3 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। त्योहारों के दौरान एलिवेटेड रोड के नीचे आकर्षक रोशनी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अजमेर को सुंदर, स्वच्छ और बेहतर पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रमुख मार्गों एवं प्रवेश क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अशोक उद्यान से अंबेडकर चौराहे तक सौंदर्यीकरण के साथ शहर को रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के विकास एवं विस्तार पर कार्य चल रहा है। वरुण सागर और चौरसियावास तालाब का सौंदर्यीकरण भी शीघ्र ही दीपावली तक पूरा हा जाएगा। तारागढ़ की ऎतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पंचशील में अत्याधुनिक साइंस पार्क, विद्यार्थियों के लिए चार मंजिला आधुनिक लाइब्रेरी तथा हाथीखेड़ा में बालिकाओं के लिए सैनिक स्कूल का निर्माण जारी है। युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आईटी पार्क और माकड़वाली रोड पर खेल स्टेडियम भी निर्माणाधीन हैं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा, वार्ड 5 की पार्षद मंजू देवी, वार्ड 6 की पार्षद मीनाक्षी कच्छावा, महेन्द्र रावत सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


