Executive Director of RIICO Inspects Rajasthan Sampark Helpline (181)-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 10, 2026 4:17 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्यकारी निदेशक राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अगस्त 2026 3:39 PM (IST)
कार्यकारी निदेशक राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण
जयपुर । राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) आमजन की समस्याओं का अंतिम पड़ाव साबित हो रही है। रीको के कार्यकारी निदेशक आकाश तोमर ने गुरूवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण किया। उन्होंने संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। इस दौरान उन्होंने उनके विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली तथा परिवादियों से सीधे संवाद कर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण कर कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए। परिवादियों से संवाद के दौरान जयपुर जिले के अंकित से बात की और झोटवाड़ा औद्यागिक क्षेत्र में सड़क लाईटों की वस्तुस्थिति को जाना। इसी क्रम में उन्होंने अजमेर निवासी मनीष से बात की जिसमें परिवादी ने सड़क निर्माण करवाने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया जल्द ही उनका काम करवा दिया जाएगा। उन्होंने खैरथल तिजारा निवासी सुरेश कुमार, बूंदी निवासी अल्पना अग्रवाल, सिरोही निवासी नितिन आदि परिवादियों से बात कर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने परिवादों के समाधान एवं विभागीय कार्यवाही के ​प्रति ​परिवादियों की संतुष्टि का फीडबैक भी लिया। तोमर ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल समस्याओं का अंतिम पड़ाव होना चाहिए। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर रीको से संबंधित कुल 1918 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 1705 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। लगभग 89 प्रतिशत प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर स्वयं उपस्थित रहकर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement