Execute Election Duties with Utmost Dedication and Honesty: District Election Officer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 10:55 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से चुनाव कार्य निष्पादित करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

khaskhabar.com: रविवार, 06 सितम्बर 2026 7:46 PM (IST)
पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से चुनाव कार्य निष्पादित करें : जिला निर्वाचन अधिकारी
जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव के अंतर्गत जयपुर जिले की दो नगर परिषद् चौमू व शाहपुरा तथा 16 नगर पालिकाओं दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरायना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली एवं कालाडेरा के लिए 9 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम कमीशनिंग का कार्य जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की निगरानी में भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज में रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिसर का निरीक्षण कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान चुनाव संबंधी कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके एवं सुचारू रूप से निष्पादित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, उक्त नगर निकायों के रिटर्निंग अधिकारी सहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement