Advertisement
सरकार आतंकवाद जैसे हालात पैदा कर रही है-बादल

बठिंडा। पूर्व
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस
सरकार आतंकवाद जैसे हालात पैदा कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़
चुकी है और जब भी कांग्रेस की सरकार बनती है तो ऐसे हालात पैदा होते हैं।
वे अकाली नेता जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली के बेटे परमिंदर सिंह का
हालचाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंचे थे। परमिंदर पर रविवार को हमला हो गया
था।
बादल ने कहा कि पहले दरबार साहिब पर हमला भी कांग्रेस सरकार के समय ही हुआ था। पंजाब फिर भयानक दौर की ओर बढ़ रहा है, इसके लिए पूरी तरह से पंजाब सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पुलिस सरकार के इशारे पर चल रही है। सरकार की ओर से पुलिस को हिदायत दी हुई है कि उनके कार्यकर्ता जैसा चाहते हैं, वैसा काम ही किया जाए। परमिंदर पर कांग्रेस के इशारे पर ही सुनियोजित तरीके से हमला हुआ है।
दूसरा पक्ष खुद अपने पर फायरिंग कर अस्तपाल में भर्ती हो गया। उल्टा पीडि़त पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। बादल के अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य में अपराधियों के हौसले बढ़ हुए हैं। लुधियाना में आरएसएस शाखा के मुख्य शिक्षक रविंदर गोसाईं हत्याकांड भी सुरक्षा तंत्र के फेल होने का सबूत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बठिंडा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features