होशियारपुर। भारतीय सेना से रिटायर पूर्व सैनिकों ने शनिवार को रोष मार्च निकालकर सेना की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे राजनेताओं को निशाने पर लिया और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने केजरीवाल और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय सेना ने अपनी जान खतरे में डालकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर ये नेता भारतीय एकता को खंडित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर कर्नल महिंदर सिंह, कैप्टन सुरिंदर सिंह, सूबेदार मेजर विपिन शर्मा, सूबेदार मेजर कपिल देव, सूबेदार मेजर जोरावर सिंह डांडिया, सूबेदार मेजर सरवन कुमार, वायू सेना से सेवानिवृत भगत राम, सूबेदार सुभाष चंद्र, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्षण सूद, विजय अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष डाॅ. रमन घई, गोपीचंद कपूर, ज्ञान बंसल, गौरव वालिया, अश्विनी ओहरी, मनोज शर्मा, नवजिंदर बेदी, राकेश कुमार परसोवाल और जसबीर सिंह भी मौजूद थे।