EWS Simplification Yatra: MLA Ravindra Singh Bhati arrives in Sridungargarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

EWS सरलीकरण यात्रा : विधायक रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, शाम को बीकानेर में होगा भव्य रोड शो

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 4:57 PM (IST)
EWS सरलीकरण यात्रा : विधायक रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, शाम को बीकानेर में होगा भव्य रोड शो
बीकानेर। आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही 'EWS सरलीकरण यात्रा' के दूसरे चरण में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुँचे। कस्बे के मुख्य बाजार में युवाओं और समर्थकों ने उनके काफिले का जोरदार स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने भाटी पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। विधायक रविंद्र सिंह भाटी की यह यात्रा EWS व्यवस्था से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने और नियमों को सरल बनाने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित माँगे उठाई जा रही हैं: EWS प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि को बढ़ाया जाए।
राजस्थान में जारी EWS प्रमाण-पत्र को केंद्र सरकार की सेवाओं में भी मान्यता दी जाए।
सरकारी भर्तियों में आयु सीमा और आवेदन शुल्क में EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को विशेष राहत दी जाए।
बीकानेर में रोड शो और सभा का कार्यक्रम:
श्रीडूंगरगढ़ के बाद भाटी का काफिला कालू और लूणकरणसर के रास्ते बीकानेर शहर पहुँचेगा।
रूट: बीकानेर में यह रोड शो पूगल फांटा से शुरू होकर गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट और शहर के अन्य प्रमुख भीतरी मार्गों से होते हुए गुजरेगा।
जूनागढ़ के सामने सभा: यात्रा का समापन जूनागढ़ के सामने एक विशाल जनसभा के साथ होगा।
तैयारियां : स्थानीय पार्षदों, युवाओं और समर्थकों द्वारा शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार और कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
उल्लेखनीय है कि EWS सरलीकरण यात्रा का पहला चरण 25 सितंबर को बाड़मेर से शुरू हुआ था, जिसका समापन पाँच दिनों बाद जोधपुर में हुआ था। अब दूसरे चरण के तहत यह यात्रा बीकानेर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शहर पहुँची है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement