Every week the news inside the news, special discussions of governance and administration will be published in this column Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 28, 2023 9:07 pm
Location
Advertisement

साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान

khaskhabar.com : रविवार, 26 मार्च 2023 6:32 PM (IST)
साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान
चुनावी साल में भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग :


अंदरुनी कलह से जूझ रही भाजपा चुनाव नजदीक आते ही सोशल इंजीनियरिंग में जुट गई है। राजधानी जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत के बाद प्रदेशाध्यक्ष पद पर चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी की नियुक्ति को इसी महापंचायत के पहले रुझान से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि ब्राह्मण की प्रदेशाध्यक्ष पद पर ताजपोशी इसलिए जरूरी थी क्योंकि भाजपा को ब्राह्मण, वैश्यों की पार्टी माना जाता है। हालांकि पूनिया को हटाए जाने के बाद जाट समुदाय के कुछ लोगों ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करके विरोध जताया। लेकिन, उन्हें यह विरोध भारी पड़ गया। क्योंकि पूनिया ने आनन-फानन में ट्वीट करके कहा कि प्रदर्शन करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं है। हालांकि ब्राह्मण भाजपाइयों का कहना है कि वर्ष 1990 में पूनिया संगठन से जिद करके पहले अपेक्स प्रेसिंडेंट बनना चाहते थे। वह जिद पूरी नहीं हो पाई। अब पार्टी ने राजस्थान के पहले जाट सीएम बनने का सपना भी तोड़ दिया। लेकिन, सोशल इंजीनियरिंग को लेकर विधानसभा में विधायक दिव्या मदेरणा ने कांग्रेस पर जो सवाल उठाए। वही सवाल अब भाजपा में भी पूछे जा रहे हैं।

2/5
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement