Advertisement
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित दूसरे वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉन्च

हिन्दुस्तान जिं़क के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि, “हमारा मानना है कि खेलों में लोगों को एकजुट करने, सकारात्मक बदलाव लाने और स्थायी प्रभाव की अद्वितीय शक्ति है। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन सिर्फ एक दौड़ से कहीं ज्यादा है, यह समावेशिता, सहनशक्ति और उदयपुर की भावना का उत्सव और अभियान है। नंद घर की रन फाॅर जीरो हंगर पहल का समर्थन कर, हमें फिटनेस को एक नेक कारण से जोड़ने पर गर्व है, जो एक स्वस्थ और मजबूत कल के लिए समुदाय को सशक्त बनाता है।”
भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन के रूप में पहचान बनाने वाली, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन सिर्फ दौड़ ही नही, बल्कि उदयपुर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक समृद्धि को भी दर्शाती है। झीलों और महलों से लेकर अरावली पर्वतमाला तक, यह मार्ग धावकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है जो फिटनेस को विरासत के साथ मिलाता है।
जस्ता खनन के 3,000 से अधिक वर्षों के उदयपुर के गौरवशाली इतिहास के साथ, यह शहर सही मायनों में जिंक सिटी की पहचान रखता है। इस मैराथन की मेजबानी उदयपुर की पहचान को एक विरासत राजधानी और एक खेल केंद्र दोनों के रूप में और मजबूत करती है, जिससे झीलों के शहर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
एक गौरवशाली मेजबान के रूप में, हिन्दुस्तान जिं़क राजस्थान और अन्य स्थानों पर भी खेल-नेतृत्व वाले सामुदायिक विकास में सबसे आगे रहा है। जिंक फुटबॉल अकादमी, हाल ही में बालिकओं के लिए पहली आवासीय फुटबाॅल अकादमी, क्रिकेट, कबड्डी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में बुनियादी स्तर के कार्यक्रमों और जिंक फुटबॉल नंद घर परियोजना जैसी प्रमुख सामुदायिक व्यस्तताओं के माध्यम से, कंपनी प्रतिभा को अवसर देेना, समावेशिता को बढ़ावा देना और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में अपना सहयोग दे रहा है।
पंजीकरण विवरण
वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2025 के लिए पंजीकरण करने और इस प्रेरणादायक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए, कृपया यहां अवलोकन करें- https://www.townscript.com/e/vedanta-zinc-city-half-marathon-2025
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


