Advertisement
इटावा : कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत

पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ज्ञात हो कि इसके पहले भी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गई। जिससे 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। इस दौरान गाड़ी के कई टुकड़े हो गए थे। भीषण हादसे की आवाज से आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


