Advertisement
पुलिस की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या

इस घटना के बाद से गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। पुलिस के भय के कारण पुष्पेन्द्र सैफई अपनी बुआ के घर चला गया। बताया गया है कि पुलिस की दबिश से परेशान पुष्पेन्द्र ने मंगलवार देर रात वहां पर जहर का सेवन कर लिया।
परिजनों ने उसे एटा के जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया। इस दौरान पुष्पेन्द्र के पास मिले सुसाइड नोट को अस्पताल कर्मियों व परिजनों ने पढ़ा। उसमें साफ लिखा था कि पुलिस की दबिश से परेशान होकर उसने जहर खाया है।
हालांकि डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के पश्चात हालत नाजुक देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन उसको सैफई मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है। सम्बंधित घटना से पुलिस के प्रति ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
एटा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


