Advertisement
रबी सीजन में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध करावाई जाये : वी. श्रीनिवास

बैठक में प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजु राजपाल ने प्रजेंटेशन के माध्यम से उर्वरकों से संबंधित तथ्य एवं जानकारियां प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अक्टूबर से दिसम्बर तक 11.35 लाख मै. टन यूरिया आवंटन किया गया था। आज तक राज्य में यूरिया की कुल उपलब्धता 11.48 लाख मै.टन है। वर्तमान में प्रदेश में 1.57 लाख मैं. टन यूरिया स्टॉक में है। माह दिसम्बर का आवंटन 3 लाख 80 हजार मै. टन है, जिसमें 1 लाख 75 हजार मै. टन यूरिया की आपूर्ती हो चुकी है तथा निरंतर आपूर्ती जारी है।
उन्होंने बताया कि 7 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आवंटित 50 रैक यूरिया में से 18 रैक परिवहन में हैं, जिसमें 0.48 लाख मै.टन यूरिया की आपूर्ती आगामी 2-3 दिवस में कर दी जायेगी। इस सप्ताह के शेष दिवसों में लगभग 30 रैक और आना संभावित है, जिसमें लगभग 0.81 लाख मै. टन यूरिया की आपूर्ती की जायेगी।
उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्यों में यूरिया डाइवर्जन को रोकने के लिए 61 चैक पोस्ट स्थापित किये गये हैं। 744 उर्वरक निरीक्षकों द्वारा पूरे प्रदेश में जमाखोरी, कालाबाजारी, अवैध भण्डारण, परिगमन एवं अनुदानित उर्वरकों का गैर कृषि कायों में उपयोग पर पूर्णतया निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। प्रत्येक जिले में उर्वरक प्रबंध एवं निगरानी हेतु कन्ट्रॉल रूम स्थापित कर प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।
आयुक्त कृषि चिन्मयी गोपाल ने बताया कनकपुरा रैक प्वाइंट से लगभग आठ से दस जिलों में उर्वरकों की आपूर्ती की जाती है। यह रैक प्वाइंट शहर के मध्य होने के कारण आपूर्ती में बाधा रहती है। अतः निन्दड़-बैनाड़ (जयपुर), झुन्झुनु तथा महुवा-मंडावर (दौसा) में उर्वरकों के लिए नवीन रैक प्वाइंटों की आवश्यकता है।
गुण नियंत्रण अभियान के तहत वर्ष 2025-26 में अवैध भण्डारण, यूरिया डाइवर्जन एवं कालाबाजारी आदि के कुल 87 मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अप्रैल माह में 453 मै. टन यूरिया और जून माह मे ं16.5 मै. टन अवैध यूरिया की जब्ती की कार्यवाही की गई है इसी प्रकार नवम्बर माह में सांचौर से 10 हजार 224 यूरिया बैग, 1 हजार 588 बैग कम्पोस्ट व 20 बैग पीडीएम के, कोटपूतली बहरोड़ में 146 बैग यूरिया एवं मावली उदयपुर से 686 बैग यूरिया के अवैध भण्डारण व कालाबाजारी में पाये गये। जिन्हें जब्त कर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
बैठक में आई जी (गृह)दीपक कुमार, डीआईजी (कानून एवं व्यवस्था) अशरद अली, प्रबंध निदेशक राजफैड बचनेश अग्रवाल, अतिरिक्त निदेशक कृषि (आदान) गोपाल लाल जाट तथा सभी मुख्य उर्वरक कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features






