Energy Minister Anil Vij expressed grief over the Delhi blast and said that security agencies are investigating the matter thoroughly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 3:22 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुःख, बोले-सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 1:59 PM (IST)
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुःख, बोले-सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में हुए कार बम धमाके को बेहद दुखद बताया और कहा कि यह एक गंभीर घटना है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी गहराई से जांच कर रही हैं। विज ने कहा कि जांच के तथ्य जल्द ही सामने आ जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि “दिल्ली में लाल किले के पास हुआ कार ब्लास्ट अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की जांच सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर कर रही हैं और बहुत जल्द सच्चाई सबके सामने आएगी।” इसी दौरान बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि बिहार में पूरी तरह एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बाकी सभी पार्टियाँ बुरी तरह पराजित हो चुकी हैं, और यही वजह है कि वे लगातार शिकायतें कर रही हैं। विज ने कहा कि “रोता वही है, जिसे हार नज़र आ रही होती है।”

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement