Advertisement
बदमाशों और मनियां पुलिस में मुठभेड़, फायरिंग में दो बदमाश घायल

धौलपुर। पूर्व डकैत मुकेश ठाकुर के सक्रिय सदस्य रहे कल्याण ठाकुर और बदमाश रवि कुशवाहा की सीहोर मनियां पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दोनों बदमाशों को जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर सीओ मनियां दीपक खंडेलवाल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर खूबीपुरा गांव में गुरुवार को बदमाश कल्याण ठाकुर और रवि कुशवाहा ने एक युवक राजू कुशवाहा पर फायरिंग कर दी थी। बदमाशों की फायरिंग में जैसे तैसे पीड़ित ने खेत में खड़ी फसल में घुसकर जान बचा ली और पुलिस को सूचना दे दी। सीओ ने बताया कि सूचना मिलते ही मनियां थाना प्रभारी लाखन सिंह के साथ पुलिस बल ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। खेरली रपट के पास भाग रहे दोनों बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि बदमाश कल्याण ठाकुर बसेड़ी इलाके का रहने वाला है। जो पूर्व में मुकेश ठाकुर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। कल्याण ठाकुर के साथ बदमाश रवि कुशवाहा भी मौजूद था। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
धौलपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
