Emphasis on increasing voter awareness, BJP BLA-2 trained-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 4:02 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर, भाजपा बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण

khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 5:42 PM (IST)
मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर, भाजपा बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण
लालसोट । उपखंड मुख्यालय स्थित श्याम सरोवर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा बीएलए-2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के रमेश शर्मा ने एसआईआर से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और मतदाता सूची में संशोधन व सत्यापन के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए बगरू विधायक कैलाश वर्मा और विधायक रामविलास मीणा ने कहा कि बीएलए-1 और बीएलए-2 मिलकर मतदाताओं के नाम सही रूप से जुड़वाएं तथा विशेषकर महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं। जिन महिलाओं के दस्तावेज वंचित या अपूर्ण हैं, उनके लिए 2002 की मतदाता सूची के दस्तावेज मंगवाकर कार्यवाही करने की सलाह दी गई। विधायकों ने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत तैयार हो रही मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर रहेगा, दो जगह नाम दर्ज नहीं होगा। उन्होंने बीएलए को निर्देश दिए कि वे सूची पर सतर्क निगरानी रखें ताकि योग्य मतदाता का नाम हटने न पाए और किसी भी प्रकार से अवैध या गलत नाम न जोड़ा जाए।
कार्यक्रम में सुमन मीणा खुर्रा ,नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी, रूप सिंह मीणा, हरिनारायण माठा, अनिल बुर्जा, सोनू बिनोरी, महेंद्र जैन, राममनोहर बैरवा, जोहरी लाल पहाड़िया, अनिल बेनाडा, सत्येंद्र सिंह चौहान, चांदप्रकाश शर्मा, अभिनव त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement