Effigies of Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav burnt, BJP Mahila Morcha protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 1:58 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 01 सितम्बर 2025 12:55 PM (IST)
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन
यमुना नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने आज मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन बिहार के दरभंगा में एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मेयर सुमन बहमनी ने किया। प्रदर्शन से पहले, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पुतलों को जूतों और डंडों से पीटा और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री की दिवंगत माता का अपमान करना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण भारतीय संस्कृति, हर मां और हर महिला के सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां को देवी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह आचरण दर्शाता है कि पार्टी न तो भारतीय संस्कृति का सम्मान करती है और न ही देश की भावनाओं का। बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। ऐसे नेता की माता पर अभद्र टिप्पणी करना पूरे देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने इस बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि देश की जनता कांग्रेस के इन आचरणों को समझती है और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement