dungarpur news : Chief Minister Vasundhara Raje worship in Shrinathji temple of Dungarpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:49 pm
Location
Advertisement

मु तमारो आशीर्वाद लेवा आवी हूं, मारे ऊपर पूरो आशीर्वाद राकजू..

khaskhabar.com : सोमवार, 16 जुलाई 2018 5:10 PM (IST)
मु तमारो आशीर्वाद लेवा आवी हूं, मारे ऊपर पूरो आशीर्वाद राकजू..
डूंगरपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को अपने डूंगरपुर दौरे के पहले दिन की शुरुआत गेप सागर झील के पास श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन कर की। राजे ने मंदिर में दर्शन के बाद प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने वहां मौजूद करीब 50 साधु-संतों का श्रीफल भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

उन्होंने साधु-संतों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि मु तमारो आशीर्वाद लेवा आवी हूं, मारे ऊपर पूरो आशीर्वाद राकजू..। मुख्यमंत्री के यह कहने पर सभी साधु-संतों ने एक स्वर में ’विजयी भव’ कहकर राजे को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हम पूरे प्रदेश की जनता से भी आशीर्वाद लेंगे। मैंने बीते साढ़े चार साल में जनता से किए वादों को पूरा करने में कसर नहीं छोड़ी। जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में हम सफल रहे हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement