Due to illness the mother has given the daughter the poisonous injection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:42 pm
Location
Advertisement

बीमारी से परेशान मां ने बेटी को लगाया जहरीला इंजेक्शन, खुद ने भी दी जान

khaskhabar.com : रविवार, 02 जुलाई 2017 1:05 PM (IST)
बीमारी से परेशान मां ने बेटी को लगाया जहरीला इंजेक्शन, खुद ने भी दी जान
लुधियाना। शुगर की बीमारी से परेशान एक मां ने अपनी बेटी को जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुद की भी जीवनलीला समाप्त कर दी। साहनेवाल इलाके में हुई इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। उनके शवों के पास मिले सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि वह अपनी शुगर की बीमारी से परेशान है। इसलिए अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर रही है। शनिवार सुबह पति अशोक कुमार के ड्यूटी से घर लौटने पर घटना का पता चला। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसने दरवाजा तोड़ा तो उसकी पत्नी रेखा (30) और बेटी सोनम (10) मृत पड़ी थीं।

महिला का पति अशोक एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसने बताया कि वह करनैल सिंह का वेहड़ा में रहता हैं। पत्नी रेखा को छह-सात माह से शुगर की बीमारी थी। इलाज के लिए उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। शुक्रवार को उसे फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी के लिए रुकना पड़ा। इस दौरान घर पर पत्नी व बेटी अकेली थीं। अशोक के मुताबिक सुबह जब वह लौटा तो घटना का पता चला। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इक_ा किया और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर शव के पास इंजेक्शन पड़ा था।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना साहनेवाल प्रभारी राजवंत सिंह ने बताया कि पता किया जा रहा है कि इंजेक्शन किस चीज का है और कहां से लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement