Due to heavy rains heavy loss of Apple crop, waste before harvest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:23 am
Location
Advertisement

भारी बारिश के चलते सेब की फसल को भारी नुकसान,आधी फसल बर्बाद

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 जून 2017 11:06 AM (IST)
भारी बारिश के चलते सेब की फसल को भारी नुकसान,आधी फसल बर्बाद
चंबा। चुराह क्षेत्र में भारी बारिश से सेब की फसल को काफी नुकसान हुआ है। एसडीएम चुराह व बागवानी विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में सेब की फसल के नुकसान का आंकलन किया। इस दौरान पाया कि चुराह के बैरागढ़, भंजराडू, सेइकोठी, झझाकोठी, थल्ली, चांजू, चरड़ा, करेरी, चरोड़ी, कल्हेल, चोली, कोहाल में करीब 1700 हेक्टेयर भूमि पर सेब की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बता दे की उपमंडल चुराह क्षेत्र में 3300 हेक्टेयर भूमि पर सेब की फसल की पैदावार की जाती है। पहली मौसम की मार में चुराह की आधे से ज्यादा सेब की 55 प्रतिशत फसल भारी बारीश तूफान ओर ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई, जिसने बागवानी की कमर तोड़ दी। बागवानी विभाग के अनुसार बीते दिनों कई स्थानों पर तूफान भारी बारिश ओर ओलावृष्टि के कारण सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आंकलन अब पहले चरण को मिलाकर 55 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। विभाग की ओर से अभी दूसरे चरण में हुए नुकसान के आंकड़े तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें सेब के नुकसान का आंकड़ा और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement