Advertisement
धुंध की वजह से इटावा में स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को हुई कठिनाई

मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि कोहरे की यह मार 24 घंटे से लेकर के 5 दिन तक हो सकती है। तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।
अनुमान है कि दो या तीन दिन के भीतर न्यूनतम तापमान 10 और 12 डिग्री के आसपास आ सकता है। कोहरे की वजह से यातायात सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
कोहरे के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर संचालित यात्री रेलगाड़ियों की स्पीड पर भी असर पड़ा है। कई रेलगाड़ियां विलंब से चल रह है।
कुछ यही हाल सड़क यातायात की भी है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों को अपनी स्पीड पर नियंत्रण करना पड़ रहा है।
वहीं, कानपुर-आगरा हाईवे पर भी चलने वाले वाहनों को अपनी स्पीड कम करनी पड़ी है।
मौसम विभाग के मुताबिक यह कोहरा है। प्रदूषण की धुंध नहीं है। लेकिन, दिल्ली नोएडा में एक्यूआई लेवल के खराब होने का असर इटावा और आसपास के जिलों में भी दिखाई दे रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


