Dream of Equality without Justice incomplete - Chief Justice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:28 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्याय के बगैर समानता का सपना अधूरा - मुख्य न्यायाधीश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 11:23 PM (IST)
न्याय के बगैर समानता का सपना अधूरा - मुख्य न्यायाधीश
जयपुर। उदयपुर। आमजन को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक समानता का सपना अधूरा है। संविधान लागू होने के इतने वर्षों बाद यदि हम आज भी न्याय के लिए जूझ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि समानता हमसे अभी भी दूर है। ये कहना है राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति प्रदीप नन्द्राजोंग का। वे शुक्रवार को उदयपुर के मावली क्षेत्र में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। नन्द्राजोग ने अंबेडकर जयन्ती के अवसर पर कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर चाहते थे कि फरियादी और न्यायालय के बीच की दूरी कम हो, इसको देखते हुए अधीनस्थ न्यायालयों का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने समारोह में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों सहित जनसमूह को बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement