Advertisement
डॉ राम मनोहर लोहिया के विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं: नीतीश कुमार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, समाजवाद के प्रणेता, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समानता और सामाजिक न्याय के आदर्शों को समर्पित रहा। आपके विचार हमें सदैव जनकल्याण और समरस समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते रहेंगे।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। लोहिया का संपूर्ण जीवन शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को उच्च नैतिक मूल्यों और गरिमामय आदर्शों से पोषित किया। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनका अप्रतिम योगदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने लिखा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ओजस्वी वक्ता एवं प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विन्रम श्रद्धांजलि। राष्ट्र के उत्थान हेतु जातिगत असमानता के विरुद्ध आपके द्वारा किए गए स्वर्णिम कार्य और सामाजिक कल्याण एवं न्याय हेतु समर्पित आपका जीवन सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सामाजिक न्याय और समानता के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


