Dozens of people sick due to gas leak in Aligarh factory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 29, 2023 12:28 am
Location
Advertisement

अलीगढ़ की फैक्ट्री में गैस रिसाव से दर्जनों लोग बीमार

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 1:55 PM (IST)
अलीगढ़ की फैक्ट्री में गैस रिसाव से दर्जनों लोग बीमार
अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गुरुवार को एक मीट फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद दर्जनों लोग बीमार पड़ गए। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "गैस रिसाव के बाद फैक्ट्री को तुरंत खाली करा लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई है। प्रभावित लोगों का इलाज किया जा रहा है।"

यह घटना हाजी जहीर की अल-दुआ मीट फैक्ट्री में हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्जनों पुरुष और महिलाएं बेहोश होने लगे और उन्हें इलाज के लिए जेएन अस्पताल ले जाया गया।

गैस लीक होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विवरण की प्रतीक्षा है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement