Double murder in Hamirpur: Mother-son killed in firing of retired soldier, daughter-in-law and father-in-law injured, old enmity over property-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:33 am
Location
Advertisement

हमीरपुर में डबल मर्डर : रिटायर फौजी की फायरिंग में मां-बेटे की मौत, बहू व ससुर घायल, जायदाद को लेकर थी पुरानी रंजिश

khaskhabar.com : शनिवार, 07 जनवरी 2023 3:08 PM (IST)
हमीरपुर में डबल मर्डर : रिटायर फौजी की फायरिंग में मां-बेटे की मौत, बहू व ससुर घायल, जायदाद को लेकर थी पुरानी रंजिश
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक रिटायर फौजी ने एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई। बहू व ससुर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।


सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर जिले के सुजानपुर के बगेहड़ा गांव की घटना है। शुक्रवार शाम को जमीनी विवाद को लेकर फौजी ने फायरिंग की। हादसे में घायल दो लोगों को हमरीपुर के अस्पताल भेजा गया है। गोलीबारी में घायल अजीत सिंह (66) वर्ष ने मीडिया वालों को बताया कि उसकी पत्नी विमला देवी (59) शाम के समय खेत से मिर्ची तोड़ रही थी।


इस दौरान उसका पड़ोसी चंचल सिंह ने आकर पत्नी पर गोली चला दी। इससे नीचे गिर गई। गोली आवाज सुनीं तो बेटा करण उर्फ लक्की (36) बाहर आया तो चंचल ने उस पर भी फायरिंग कर दी। बहू ममता (32) पर भी उसने फायर किए। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा हुआ तो आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बेटे तथा बहू को सुजानपुर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


गांव वालों ने बताया कि दोनों परिवारों में पुरानी दुश्मनी थी। दोनों हर रोजआपस में लड़ते रहते थे। कोर्ट में केस चल रहा था। पंचायत में भी कई बार मामला उठा था। इसके बावजूद विवाद सुलझ नहीं रहा था। गोलीबारी से अपनी पत्नी और अपने पुत्र को खोने वाला अजीत सिंह का परिवार खेती-बाड़ी करके गुजर बसर कर रहा था। करण सिंह ने एक ट्रैक्टर भी खरीदा था। अजीत सिंह का छोटा बेटा सेना में है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement