DLSC Meeting in Dausa: Progress of Government Schemes Reviewed, Bankers Directed to Resolve Pending Issues Within 15 Days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में डीएलएससी की बैठक : सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, बैंकर्स को 15 दिन में लंबित कार्य निस्तारण के निर्देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 2:22 PM (IST)
दौसा में डीएलएससी की बैठक : सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, बैंकर्स को 15 दिन में लंबित कार्य निस्तारण के निर्देश
दौसा। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलएससी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं के लाभ की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सरकारी योजनाओं की समीक्षा : बैठक में निम्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति और बैंकों के कार्यों की समीक्षा की गई—प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजन। अन्य वित्तीय व विकास योजनाएं : कलेक्टर ने सभी विभागों और बैंकों को निर्देश दिया कि वे लक्ष्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीक़े से पूर्ण करें। स्वयं सहायता समूहों के लंबित प्रकरण 15 दिन में निस्तारित करें।
कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया—राजीविका स्वयं सहायता समूहों के लंबित ऋण आवेदनों और बचत खातों का निस्तारण अगले 15 दिनों में करें।
स्वयं सहायता समूहों को समय पर ऋण प्रदान कर लाभान्वित करें।
लंबित बचत खाता खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि बीस सूत्रा कार्यक्रम में जिले की रैंकिंग बेहतर रहे।
उन्होंने इस कार्य की हर 15 दिन में समीक्षा करने के निर्देश दिए।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक और विभाग यह सुनिश्चित करें कि
पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले
जिले की विकास योजनाओं में और तेजी आए
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय बनाए रखें
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में उपस्थित रहे—गजानंद बसवाल, एलडीएम, अक्षय खुम्बार, भारतीय रिजर्व बैंक, मीनाक्षी मीणा एवं बीके चौधरी, नाबार्ड, बलदेव सिंह गुर्जर, जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका, युगल किशोर मीणा, उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग
विभिन्न बैंक एवं विभागों के अधिकारी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंकिंग और विभागीय स्तर पर सख्त मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement